फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akanksha President inaugurated sewing training in Tharu tribal area

थारू जनजातीय क्षेत्र में आकांक्षा अध्यक्ष ने किया सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Akanksha President inaugurated sewing training in Tharu tribal area
थारू जनजातीय क्षेत्र चंदन चौकी पहुंची आकांक्षा चीफ अल्पना।
थारू संस्कृति के बारे में जाना और हस्तशिल्प उत्पादों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और डीएम की पत्नी अल्पना सिंह थारू जनजाति क्षेत्र के चंदनचौकी पहुंचीं। वहां प्रथम आगमन पर जनजाति बहुल परसिया गांव में पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के रहन-सहन देख उनकी संस्कृति जानी और थारू हस्तशिल्प उत्पादों का निरीक्षण किया।

थारू क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करते हुए देखा। ओडीओपी में शामिल उनके उत्पादों के विपणन के लिए जानकारी के साथ ही हस्तशिल्प निर्मित उत्पादों की सराहना की। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने आकांक्षा अध्यक्ष को थारू जनजाति क्षेत्र की संस्कृति, रहन-सहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदनचौकी में आकांक्षा अध्यक्ष अल्पना सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली थारू जनजाति की बालिकाओं से बातचीत करके उनका परिचय जाना। उन्होंने परियोजना में संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अध्यक्ष अल्पना ने जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर एवं व्यवस्था की भी जानकारी ली। विद्यालय में प्रथम आगमन पर छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया और समूह की महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर करने हेतु अन्य योजनाओं पर भी वार्ता की। यथासंभव सहायता एवं प्रोत्साहित किए जाने के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी यूके सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदनचौकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed