फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Agriculture officials raided 60 seed shops, filled 52 samples

कृषि अधिकारियों ने बीज की 60 दुकानों पर छापे मारे, 52 नमूने भरे

Wed, 17 Nov 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Agriculture officials raided 60 seed shops, filled 52 samples
लखीमपुर खीरी। रबी सीजन में नकली बीजों पर रोकथाम के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर कृषि समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की टीमों ने मंगलवार को जिले भर में बीज भंडारों पर छापे मारे हैं। कुल 60 दुकानों की जांच की गई और विभिन्न बीजों के 52 नमूने भरे गए। इस दौरान कई जगहों पर दुकानें बंद करके व्यापारी भूमिगत हो गए, जिससे पांच व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह व जिला उद्यान अधिकारी ने सदर तहसील क्षेत्र में बीज की दुकानों पर छापे मारे। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व सीवीओ ने गोला व मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में, भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना प्रमोद कुमार व सहायक निदेशक मत्स्य ने पलिया तहसील में दुकानों पर छापे मारे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह व जिला गन्ना अधिकारी ने मितौली तहसील, भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती व एआर कोआपरेटिव ने निघासन और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर निखिल देव तिवारी व एडीसीओ धौरहरा ने धौरहरा तहसील क्षेत्र में बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मोहम्मदी के बरवर रोड स्थित मां वैष्णो ट्रेडर्स व सिंह खाद भंडार, गोला में किसान बीज भंडार, महेवागंज में वर्मा बीज व खाद भंडार और बालूडीह में एग्री क्लीनिक व एग्री बिजनेस सेंटर बंद मिला, जिससे इनके स्वामियों को नोटिस जारी कर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed