{"_id":"649dc7b9fee9ff17d304fc16","slug":"agriculture-department-raids-pesticide-drug-stores-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-104-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कृषि विभाग ने कीटनाशक दवा दुकानों में मारे ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कृषि विभाग ने कीटनाशक दवा दुकानों में मारे ताबड़तोड़ छापे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकली और मिलावटी कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कृषि विभाग की टीम ने एक दिन के अंदर 36 दुकानों की जांच की। इस दौरान कीटनाशक दवाओं के 11 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकान बंद मिलने पर सात दुकानदारों को नाेटिस जारी किया गया है।
नकली और मिलावटी कीटनाशक दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए उप कृषि निदेशक प्रसार, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी और कृषि रक्षा अधिकारी की टीमों ने अलग-अलग तहसीलों में जांच कर कार्रवाई की है। जिन दुकानदारों के अभिलेख अधूरे पाए गए या जिनकी दुकानें बंद पाई गईं उन्हें नोटिस दी गई है।
उप कृषि निदेशक प्रसार ने लखीमपुर और धौरहरा में पांच दुकानों की जांच की और दो नमूने जांच के लिए भेजे। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने पलिया और निघासन तहसील की छह दुकानों की जांच की और दो नमूने जांच के लिए भेजे। कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने गोला, मोहम्मदी और मितौली तहसीलों में 15 दुकानों की जांच की और सात नमूने जांच के लिए भेजे।