फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After pulses , vegetable prices rose , ill kitchen budget

दाल के बाद सब्जियों के दाम चढ़े, गड़बड़ाया रसोई का बजट

Sat, 22 Aug 2015 10:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Aug 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
After pulses , vegetable prices rose , ill kitchen budget
बाजार में सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। सब्जी मंडी में अगर कुछ सस्ता है तो वह है आलू। आलू की साथी सब्जियां हाथ नहीं लगाने दे रही हैं। प्याज गृहणियों को सबसे ज्यादा रुला रहा है। प्याज के दाम बढ़कर 65 रुपये किग्रा तक पहुंच गया है। चटनी और प्याज के साथ रोटी खाने वाले गरीबों के निवाले से प्याज भी छिन गया है। लहसुन के दाम चढ़ कर 120 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

हरी सब्जियों के मूल्यों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। दाल के बाद सब्जियों पर आई महंगाई ने खाने की थाली महंगी कर दी है। सलाद से प्याज गायब हो गया है। सब्जियां प्याज के बिना बेस्वाद हो रहीं हैं। शिमला मिर्च, भिंडी, परवल, लौकी, तोरई आदि में भी आग लगी हुई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सब्जियों के भाव एक नजर में
लहसुन....................120 रुपये प्रति किग्रा
हरी मटर..................140 रुपये प्रति किग्रा
प्याज...................... 65-70 रुपये प्रति किग्रा
शिमला मिर्च............80 रुपये प्रति किग्रा
टमाटर.....................40 रुपये प्रति किग्रा
भिंडी........................20 रुपये प्रति किग्रा
लौकी........................30 रुपया प्रति किग्रा
तोरई........................40 रुपया प्रति किग्रा
टिंडा.........................40 रुपया प्रति किग्रा
क्या कहती हैं गृहणियां
महाराजनगर की ज्योति कहती हैं कि सब्जियों के मूल्य पर मौसम का असर हो सकता है लेकिन प्याज और लहसुन के मूल्यों में बढ़ोतरी समझ में नहीं आ रही है। इसके पीछे सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। हाथीपुर कोठार की रजनी का कहना है कि सब्जियों के महंगा होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। नई बस्ती की चांदनी का कहना है दाल पहले से महंगी है ऊपर से सब्जियों के महंगा होने ने परेशानी बढ़ गई है। मिश्राना मोहल्ले की सुमन का भी यही कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed