फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After maternal uncle-nephew, sister also died in Dhaurhara accident

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से फिर दुधवा पहुंचा 40 हाथियों का झुंड

Tue, 18 Apr 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
After maternal uncle-nephew, sister also died in Dhaurhara accident
दुधवा टाईगर रिजर्व के सोनारीपुर रेंज में विचरण करता नेपाली हाथियों का झुंड
लखीमपुर खीरी। नेपाल के शुक्लाफांटा से जंगली हाथियों का एक दल एक बार फिर दुधवा टाइगर रिजर्व आ पहुंचा है। इस बार जंगली हाथियों के इस दल ने दुधवा टाइगर रिजर्व के कोर जोन दक्षिणी सोनारीपुर में डेरा डाला है। हाथियों के इस दल में 35 से 40 हाथी है। पर्यटकों ने भी जंगली हाथियों के इस दल को विचरण करते हुए देखा और उनके फोटो क्लिक किए।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी. प्रभाकर ने बताया कि नेपाल से प्रचलित कॉरिडोर से चलकर जंगली हाथियों का एक दल कोर जोन में पहुंचा है। नेपाल से जंगली हाथियों का दुधवा के जंगलों में आना और यहां कुछ महीने तक प्रवास करना कोई नई बात नहीं हैं लेकिन कोर जोन में लंबे अरसे बाद नेपाल से हाथी आए हैं। वनकर्मियों को इन हाथियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल से आए जंगली हाथियों के इस दल में 35 से 40 हाथी हैं। इनमें तीन चार बच्चे और दो टस्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नेपाली हाथियों ने मोहम्मदी रेंज में तीन महीने किया था प्रवास
इससे पहले अगस्त 2022 में नेपाल के शुक्लाफांटा से आए नेपाली हाथियों के दो दलों ने लंबे समय तक मोहम्मदी रेंज में प्रवास किया था। यह हाथी शुक्लाफांटा से चलकर संपूर्णानगर रेंज, पीलीभीत टाइगर रिजर्व होते हुए 19 जुलाई 2022 को किशनपुर सेंक्चुरी पहुंचे। वहां से चलकर बफर जोन की मैलानी रेंज होते हुए दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज जा पहुंचे और वहां डेरा ही डाल दिया। इस दौरान हाथियों ने जंगल के आस पास खेतों में फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया। भारतीय जंगल में करीब 200 दिन प्रवास के बाद 02 मार्च 2023 को हाथी नेपाल वापस चले गए। नेपाल के हाथियों का यह सबसे लंबा प्रवास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed