{"_id":"6245ebaa89df73279f4dba62","slug":"after-investigating-the-spot-the-sp-called-the-matter-suspicious-lakhimpur-news-bly479885568","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल की जांच करने के बाद एसपी ने मामला संदिग्ध बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनास्थल की जांच करने के बाद एसपी ने मामला संदिग्ध बताया
विज्ञापन
रिजवान हत्याकांड में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी संजीव सुमन।
रिजवान की मौत के मामले में हत्या या आत्महत्या में उलझी जांच
खीरी टाउन। मोहल्ला शेखसराय में हुई रिजवान की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को एसपी संजीव सुमन घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए एक्सपर्ट की राय लिए जाने की बात कही है।
मंगलवार को कस्बा खीरी मोहल्ला शेख सराय में 25 वर्षीय रिजवान का शव उसकी प्रेमिका के एक घर में संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना खीरी पुलिस को तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिजवान की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई थी, जिसकी जांच जारी है। तीसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
एसपी संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मृतक युवक का एक लड़की से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके की स्थिति देखकर पूरी घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मेडिको लीगल एक्सपर्ट से राय ली गई है, जिसमें उनका कहना है कि ये मामला स्ट्रैंगुलेशन का नहीं, बल्कि हैंगिंग का है। इस पर अभी फार्मल राय लेंगे। जितने पहलु हैं उसके हिसाब से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।