फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After becoming MLA Karan Singh also took plowing fields

विधायक बनने के बाद भी खेतों में हल चला लेते थे करन सिंह

Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
After becoming MLA Karan Singh also took plowing fields
एमएलए - फोटो : अमर उजाला
तीन बार बने निघासन के विधायक, आज भी दी जाती है सादगी की मिसाल
विज्ञापन

जिले के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विशुद्ध गांधीवादी करन सिंह निघासन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। उन्हें सरलता और सादगी की जीती-जागती मिसाल माना जाता था। कांग्रेस पार्टी की ओर से पहली बार वह 1952 में चुनाव लड़कर विधायक बने। इसके बाद 1967 और 1969 का भी चुनाव जीता। विधायक बनने के बाद भी उनकी सादगी में कोई कमी नहीं आई। चुनाव में ही वह जीप पर दिखाई देते थे, इसके बाद साइकिल ही क्षेत्र में घूमने का जरिया हुआ करती थी। 
विधायक बनने के बाद भी उन्हें लखीमपुर आना होता तो बस से आते थे, लखनऊ जाना होता तो ट्रेन पकड़ते थे। घर होते तो दिन में एक बार साइकिल उठाकर अपने खेतों पर जरूर जाते थे। साथ में खेतों पर काम करने वाले मजदूरों का खाना भी ले जाते थे। जितनी देर मजदूर खाना खाते थे, उतनी देर वह हल उठाकर खुद खेतों में जुट जाया करते थे। उनके पास आने वाले फरियादी कभी नहीं निराश नहीं लौटते थे। लखनऊ का उनका विधायक निवास सभी के लिए खुला रहता था। वह सभी से कोई न कोई रिश्ता बना लेते थे, उसी के मुताबिक उसे संबोधित करते थे और सम्मान भी देते थे।  
विज्ञापन

निघासन के 90 वर्षीय वैद्य राजकुमार पांडेय बताते हैं कि 1952 में जब पहला चुनाव हुआ तो निघासन में कांग्रेस ने करन सिंह को मैदान में उतारा तो उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई संसाधन नहीं था। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए एक पुरानी जीप दे दी। लेकिन कभी दूरदराज के गांवों में जाना होता था तभी वह जीप इस्तेमाल करते थे वरना साइकिल से ही जनसंपर्क पर निकलते थे। कई जगह जीप का पहुंचना भी मुमकिन नहीं होता था, वहां वह लहडू़ से पहुंचते थे। उन्होंने सभी चुनाव बेहद सादगी से लड़े। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि चुनाव प्रचार करते हुए कभी रास्ते में उनका कोई प्रतिद्वंद्वी मिल जाता तो रुककर उसके गले लगकर हालचाल जरूर पूछते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन के 90 वर्षीय वैद्य राजकुमार पांडेय से बातचीत पर आधारित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed