{"_id":"60e1f7708ebc3e3bb07efecb","slug":"after-about-three-months-the-gym-will-return-to-the-theater-and-the-stadium-lakhimpur-news-bly4519654101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब तीन माह बाद लौटेगी जिम सिनेमाघर और स्टेडियम में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब तीन माह बाद लौटेगी जिम सिनेमाघर और स्टेडियम में रौनक
विज्ञापन
रविवार को दिन भर दिया जाता रहा तैयारियों को अंजाम
डीएम बोले, शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी जारी
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण करीब तीन माह से बंद चल रहे सिनेेमाघर, जिम और स्टेडियम सोमवार से खुलने जा रहे हैं। ऐसे में आज वहां सैनिटाइजेशन और साफ सफाई के कार्य कराए गए। डीएम के मुताबिक, स्वीमिंग पूल और शिक्षण कार्य के लिए स्कूल और कॉलेज अब भी बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा।
कोविड महामारी ने पिछले डेढ़ साल से सब कुछ प्रभावित कर रखा है। संक्रमण रोकने के लिए तीन माह पिछले साल और इस बार कमोबेश तीन माह से ज्यादा सिनेमा हाल, खेल मैदान एवं जिम और बाजार करीब एक माह बंद रहे। हालांकि एक माह के कर्फ्यू के बाद बाजार तो अनलॉक हो गया, लेकिन सिनेमा हॉल, जिम एवं खेल मैैदान लॉक ही रहे।
अब शासन के निर्देश पर सोमवार से इनमें भी रौनक दिखाई देगी। योगी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसे सशर्त खोलने की अनुमति दी है। इससे खिलाड़ियों से लेकर प्रशिक्षक, सिनेमा घर संचालक और युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता है।
विज्ञापन
स्टेडियम में खेल सुविधाएं
बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, तैराकी
तीन सिनेमा घर और 15 जिम हैं शहर में
शहर में सिनेमा घरों की संख्या तीन है। इसमें फन सिनेमा, आनंद एव बसंत टॉकीज। वहीं गोला रोड स्थित राज पैलेस कई साल पहले बंद होकर बार में तब्दील हो चुका है। उधर, शहर में छोटे एवं बड़े स्तर के कुल मिलाकर 15 जिम हैं। जहां पर शहर के युवा शरीर फिट रखने के लिए कसरत करते हैं।
पिछले साल छह माह तो इस साल करीब तीन माह से सिनेमाघर बंद हैं। सोमवार से खुलने की सूचना है, जिसकी तैयारी भी कर ली है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत दर्शकों के प्रवेश की अनुमति होगी। स्टाफ का वैक्सीन लगवाकर आना अनिवार्य होगा।
- धर्मेंद्र राघव, मैनेजर फन मॉल
सिनेमा हाल खोलने की तैयारी कर ली गई है। हॉल की साफ सफाई कराने के साथ सैनिटाइजेशन भी करवाया है। सोमवार को सुबह में एक बार फिर से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सिनेमा प्रेमियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर ही प्रवेेश की अनुमति होगी।
- मनोज कुमार, मैनेजर आनंद सिनेमा
खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी खबर है। काफी दिन से स्टेडियम खुलने के बाबत फोन कर रहे थे। अब अच्छी तरह से प्रैक्टिस कर सकेंगे, क्योंकि कुछ खेल ऐसे होते हैं जिनका अभ्यास सिर्फ स्टेडियम में ही हो सकता है।
- सुनील भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी
क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पिछले साल से बेपटरी है। स्टेडियम में अभ्यास करना काफी सुविधाजनक रहता है। मगर, इनके बंद होने से खेल प्रतिभाएं निराश थीं। सोमवार से स्टेडियम खुलने से खिलाड़ी फिर से मैदान पर अच्छी तरह से क्रिकेट का अभ्यास कर सकेंगे।
- अखिलेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ
कोरोना के कारण जिम में ताला पड़ने से अभ्यास भी बंद हो गया। हालांकि घर पर सुबह व्यायाम कर लेता था, लेकिन जिम की बात ही कुछ और होती है। अब आराम रहेगा।
- उरूज अली, खिलाड़ी एवं जिम प्रेमी
सोमवार से जिम खुलने की सूचना से मन खुश है, क्योंकि कोरोना ने सारा काम धाम चौपट करके रख दिया। एक बार लंबे समय तक प्रैक्टिस न होने से जो ग्राहक टूट जाता है उसे दुबारा जोड़ पाना बेहद मुश्किल होता है।
- सन्नी सिंह, जिम संचालक
स्टेडियम बंद होने से प्रैक्टिस प्रभावित हो रही थी, क्योंकि फुटबॉल का अभ्यास मैदान पर ही हो सकता है। कोरोना के कारण स्टेडियम में प्रैक्टिस तक बंद थी। मगर, सोमवार से स्टेडियम खुलने से अच्छी तरह से अभ्यास हो सकेगा।
- राजन कुमार, नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी