फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After 20 years at the elderly loved ones

अपनों से 20 साल बाद मिले बुजुर्ग

Fri, 02 Oct 2015 07:28 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Fri, 02 Oct 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
दुआएं और अमर उजाला की कोशिश असर कर गई। 20 साल पहले बरेली के जेपी गुप्ता न जाने किस बात पर रूठे कि अपनी बेटियों और दामाद को छोड़कर घर से निकल लिए। इन 20 वर्षों में अपनों की ओर मुड़कर नही देखा। बेटियां थीं कि उन्हें अपने पापा के वापस आने का हमेशा इंतजार रहा।  बिजुुआ के सरकारी अस्पताल के बेड न. 25 पर जिस दिन बुजुर्ग भर्ती किए गए, अमर उजाला ने इस संबंध में दास्तां प्रकाशित की और अंतत: बेटियों तक खबर पहुंच ही गई।
विज्ञापन

मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म तो आपने देखी होगी, इस फिल्म की कहानी के किरदार भी कुछ याद होंगे, अस्पताल में भर्ती पैरालायसिस के मरीज की लोग फिर से ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन लोगों से मिला अपनापन उसे ठीक करता है। बस यही कहानी बिजुआ अस्पताल में भी दोहराई गई, बस कहानी में थोड़ा बदलाव आ गया। यहां अस्पताल में बेड न. 25 पर भर्ती जेपी गुप्ता के दवा और खाने की जालंधर स्थित एक होटल के जनरल मैनेजर शिवाशीष गुप्ता उर्फ राजन ने  जिम्मेदारी उठाई, तो वह फिर से चलने-फिरने लगे। अमर उजाला में बुजुर्ग की दास्तां पढ़कर उनकी बेटियों को एक शख्स ने ढूूंढ निकाला। शुक्रवार को बुजुर्ग जेपी गुप्ता की मंझली बेटी पिंकी और दामाद करन उन्हें ढूंढते हुए बिजुआ अस्पताल पहुंच गए। सामने पापा को देखकर बेटी के बोल नहीं निकले बस आंखें ही सबकुछ बयां करती रहीं।
विज्ञापन

परिवार वाले जिंदा होने की छोड़ चुके थे उम्मीद
बेटी पिंकी ने बताया कि तीन दिन पहले कोई शख्स आया। उसने बताया कि उनके पापा जिंदा हैं और अब बिजुुआ में भर्ती हैं, उसे पहले तो यकीन नही हुआ फिर वह अपने पति के साथ यहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- हमारे लिए तो फरिश्ते से हैं आप लोग
बेटी पिंकी बोली कि जिस जिस ने मेरे पापा को आसरा दिया है मेरे लिए वे सब फरिश्ते हैं। अमर उजाला ने मेरे पापा का वनवास खत्म करा दिया है। पापा की भी आंखें भर गईं। बाद में वह अस्पताल के डॉक्टर रोहित पाठक, दवा और खाने की व्यवस्था करने वाले दीपक के परिवार और अमर उजाला के रिपोर्टर से मिलकर घर चल दिए। चलते-चलते इतना जरूर बोले, घर आना मेरी छोटी सी दुनिया में आप सब मेहमान बनकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed