फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocates lawsuit Demanded withdrawal

अधिवक्ताओं ने मुकदमा वापस लेने की मांग की

Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Advocates lawsuit Demanded withdrawal
ज्ञापन देने जाते अ‌ध‌िवक्ता
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन ने डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। इसमें 17 अक्तूबर को एक मार्ग दुर्घटना के बाद पुलिस की ओर से 15 को नामजद करते करीब 80 लोगों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। अध्यक्ष रामप्रकाश पाल और मंत्री दिनेश दीक्षित के  नेतृत्व मे अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार घनश्याम भारती को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि चीनी मिल के सामने 17 अक्तूबर  को मिल कॉलोनी में रहने वाली महिला रामादेवी कार की टक्कर से घायल हो गयी थीं। जिनका इलाज वहीं पर एक क्लीनिक में हो रहा था। घायल महिला को देखने के लिये  सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को देखने गए 15 लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर दिया। कहा गया है कि पलिया बार एसोसिएशन इस कार्य की निंदा कर निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग करती है। इस दौरान श्रीष द्विवेदी,  राजेंद्र राठौर, विशाल श्रीवास्तव, फ़जल अहमद, महेन्द्र अवस्थी, एनुफ़ बेग,  सतीश सिंह, रामचंद्र गौतम, संजय अवस्थी, सुरेश ओझा, बनारसी लाल, शैलेंद्र  सिंह, अफ़सर अली, आयुश बाजपेयी, मनोज राठोर, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed