फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administrator of Bijua Block created by DM for SDM

डीएम ने एसडीएम को बनाया बिजुआ ब्लॉक का प्रशासक  

Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administrator of Bijua Block created by DM for SDM
chair - फोटो : अमर उजाला
चुनाव होने तक प्रमुख पद के दायित्वों का करेंगे निर्वहन  
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रमुख के खिलाफ बैठक के लिए नोटिस जारी 

ईसानगर और फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुखों को हाईकोर्ट से मिले स्टे आर्डर से कुछ दिनों की मोहलत जरूर मिली थी, लेकिन फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिजुआ ब्लॉक के प्रमुख प्रीतइंदर सिंह के इस्तीफे से रिक्त चल रही सीट पर डीएम आकाशदीप ने एसडीएम गोला को प्रशासक नियुक्त कर दिया है जो प्रमुख पद के सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।  
फूलबेहड़ ब्लॉक की प्रमुख असिता यादव के खिलाफ दोबारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर डीएम ने 21 अगस्त 2017 को ब्लॉक सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई है। डीएम ने इसमें भाग लेने के लिए सभी बीडीसी सदस्यों को नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने और वोटिंग कराने की बात कही गई है। बताते चलें कि इससे पहले सात जुलाई को ब्लॉक प्रमुख असिता यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के बाद वोटिंग कराई जा चुकी है, लेकिन हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर पर उस दिन हुई प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया था। इससे कुछ दिनों के लिए ही सही ब्लॉक प्रमुख को राहत मिली थी। अभी तक जिले के फूलबेहड़, ईसानगर, बिजुआ और मितौली ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जा चुके हैं, जिनमें बिजुआ और मितौली के प्रमुखों ने बैठक होने से पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा खेमे की राह आसान कर दी थी। फूलबेहड़ में बैठक की तारीख तय हो जाने से बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने का सिलसिला तेज हो गया है। सूत्र बताते हैं कि बीडीसी सदस्यों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है, ताकि खरीद-फरोख्त की गुंजाइश कम की जा सके। वहीं ईसानगर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी दोबारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने की कवायद तेज हो गई है क्योंकि यहां पर हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के चलते पूर्व में निर्धारित तिथि पर बैठक नहीं कराई जा सकी थी।  
विज्ञापन

 
एसडीएम लखीमपुर की अध्यक्षता में फूलबेहड़ ब्लॉक सभागार में 21 अगस्त को बैठक कराई जाएगी, जिसका नोटिस जारी कर दिया गया हैं। बिजुआ प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए गोला एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed