फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration's apathy Farmers doomed

प्रशासन की उदासीनता से बर्बाद हो रहा किसान

Mon, 11 Jan 2016 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Administration's apathy Farmers doomed
गन्ना किसानों की एक पंचायत भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विलोबी मेमोरियल हाल के प्रांगण में हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबा सर्वजीत सिंह ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए बाबा सर्वजीत सिंह ने कहा कि बजाज ग्रुप की मिलों पर मेहरबान जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण किसान बर्बाद हो रहा है। गन्ना क्रय केंदों पर घटतोली की जा रही है। गन्ना पलटवाई के नाम पर अवैध धन की वसूली की जा रही है। गन्ना खरीद में पारदर्शिता न होने के कारण कम जोत के गन्ना किसानों की पर्चियां नहीं निकाली जा रही हैं। भाकियू ने गन्ना किसानों को शोषण से बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जसवंत सिंह ने सिंचाई व्यवस्था में सुधार के लिए खीरी ब्रांच नहर से निकले बरखेरवा, पचपेड़वा, बउठा, माइनर की शिल्ट सफाई का कार्य हेड से टेल तक करवाए जाने की मांग की। कहा कि जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई क्षति में मुआवजे से वंचित रह गए किसानों को तत्काल मुआवजा राशि दिलाई जाए।
विज्ञापन

मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष हेतराम यादव ने मोहम्मदी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट में मोहनपुर, नईबस्ती, में पट्टेदारों को कब्जा दिलाने की मांग की गई। पंचायत चको जसवंत सिंह भोला, रंजीत सिंह, परशुराम , महेंद्र सिंह, रियाजत अली, धमेंद्र कुशवाहा, सालिक राम आदि ने भी संबोधित किया। पंचायत का संचालन प्रवक्ता ओमदीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed