फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Addicts kill neighbor after not giving food

गोला गोकर्णनाथः खाना न देने पर नशेड़ी ने पड़ोसन को मार डाला

Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Addicts kill neighbor after not giving food
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आरोपी मय आला कत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालनगंज में शनिवार की रात एक नशेड़ी व्यक्ति ने खाना देने से मना करने पर पड़ोसी महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे मार डाला। कोतवाली पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
लालनगंज निवासी मुख्तार अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पड़ोसी संजय (40) नशेड़ी और सनकी किस्म का व्यक्ति है। उस पर मारपीट के कई मुकदमे भी दर्ज है। इस कारण उसकी पत्नी और दो बेटे भी उससे दूरी बनाकर रखते हैं। बताते हैं कि घर पर खाना न दिए जाने के कारण शनिवार की रात नौ बजे उसने नशे की हालत में पड़ोसन नगीना से खाने की मांग की, मना करने पर वह देख लेने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे मुख्तार अली, पत्नी नगीना (45), साली सकीना तीनों छप्पर के नीचे लेटे थे। इसी बीच अचानक पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि संजय गालियां देते हुए नगीना के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर रहा था। बाद में शव को घसीटता हुआ घर के बाहर ले जाकर गड्ढे में फेंक दिया और भाग गया। उसके सिर पर खून सवार था, इसलिए किसी ने भी उसको पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी संजय को घटना के थोड़ी देर बाद ही जलालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर मौके से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। आरोपी का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed