फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

ट्रॉली में घुसी कार, बच्ची की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
acident
गोला में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की सुबह मोहम्मदी रोड पर गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रही एक कार जा घुसी, जिससे कार सवार दो वर्ष की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी शशिकांत अपने परिवार के साथ कार से गोला जा रहे थे। कार में 46 वर्षीय गंगाराम, 35 वर्षीय शुरसता देवी और शशिकांत की 22 वर्षीय पत्नी सपना और दो साल की काजल सवार थी। जैसे ही कार मोहम्मदी रोड पर कंजा देवस्थान के पास पहुंची। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में दो वर्षीय काजल की मौत हो गई, वहीं कार सवार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के शव को सील का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने चालक समेत गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अलीगंज से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक से लहरपुर से लखीमपुर जा रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

खीरी थाने से कुछ दूरी पर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर पुर मोड़ पर 40 वर्षीय इम्तियाज निवासी नई बस्ती लहरपुर (सीतापुर) बाइक से लहरपुर से लखीमपुर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रक समेत भाग गया। इम्तियाज के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed