{"_id":"607730ee8ebc3ee6487f186e","slug":"acident-lakhimpur-news-bly443922936","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। गोला खुटार रोड पर नौवाखेड़ा गांव के पास रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें उत्तराखंड डिपो की बस क्षतिग्रस्त हो गई। खैरियत रही कि यात्रियों को चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना पर डायल 100 के दीवान दुर्गेश सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों का हालचाल जाना।
बुधवार तड़के पांच बजे उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस नेपाली यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से रुपैडिया जा रही थी, जबकि गोला की ओर से पिकअप पीलीभीत जा रही थी। दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बस का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, यह खैरियत रही कि चालक और यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मय वाहन मौके से भाग गया। ड्राइवर प्रमोद आर्य ने बताया कि बस में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
-
डग्गामार बस का स्टीयरिंग फेल, पलटने से बची
बांकेगंज। कुकरा से गोला जा रही सवारियों से खचाखच भरी डग्गामार बस का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बांकेगंज गोला रोड पर बुधवार सवेरे करीब नौ बजे कुकरा से खचाखच सवारियां भरकर डग्गामार बस कस्ता जा रही थी। इस दौरान लैनपुर गांव के पास स्टीयरिंग फेल होने से बस सड़क से उतरने लगी। यह देख बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस के पलटने से पहले ड्राइवर ने किसी तरह उसे नियंत्रित कर लिया। बाद में बस से उतरी सवारियां घंटों कड़ी धूप में खड़े रहकर दूसरे वाहन का इंतजार करती रहीं। लोगों का आरोप है कि बांकेगंज, गोला और कुकरा रोड पर सवारियों से भरी डग्गामार बसें धड़ल्ले से फर्राटे भरतीं हैं। जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके पुलिस और एआटीओ का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। संवाद