फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident in khiri

छह सड़क हादसों में उन्नाव के युवक समेत पांच की गई जान

Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
acident in khiri
acident in khiri
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग छह जगहों पर हुए सड़क हादसों में उन्नाव के युवक समेत पांच लोगों की जान चली गई वहीं एक अन्य हादसे में बस की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

-----------------
सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
लखीमपुर खीरी। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित छाउछ चौराहा के पास हुआ। शहर के मोहल्ला गणेशनगर निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि भाई शिवम गुप्ता (25) ट्रक चालक है। वह लंबी दूरी पर ट्रक लेकर आता-जाता है। काफी समय के बाद शनिवार को आया था। ट्रक खड़ा कर किसी काम से जा रहा था। इसी बीच अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भाई अविवाहित था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

----------------
बहन के घर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत
संसारपुर। उन्नाव जिले के ग्राम सादिकापुर निवासी साहबलाल (30) की बहन थाना मैलानी क्षेत्र के गांव चौरिया में ब्याही है। वह शुक्रवार की शाम किसी वाहन से आया और वाहन से उतरकर पैदल बहन के घर जा रहा था। ग्राम चौरिया के निकट बाइक सवार ने पीछे से साहबलाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बहनोई कमलेश कुमार उसे गोला सीएचसी लाए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने साहबलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेली है। बाइक पर पड़े नंबर के आधार पर बाइक स्वामी का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घायल चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
मझगईं। मझगईं पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कंधरहिया निवासी टांउलाल का 26 वर्षीय इकलौता पुत्र बबलू ट्रक चालक था। मझगईं गन्ना क्रयकेंद्र पर सोमवार को ट्रक में चढ़कर गन्ने की फांदी सही कर रहा था। इसी बीच असंतुलित होकर वह ट्रक से नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पलिया सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। शुक्रवार की रात चालक टाउलाल की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चालक की पत्नी व उसकी मासूम बच्ची के साथ माता-पिता व चार बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
----------------
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
निघासन। पलिया- निघासन स्टेट हाईवे पर दुबहा क्रेशर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव कौडिया निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसके पोते विशाल का मुंडन था जिसके लिए उसका 27 वर्षीय बेटा उपदेश यादव निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बम्हनपुर गया था। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे वापस आते वक्त दुबहा क्रेशर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे उपदेश की मौके पर ही मौत हो गई और राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
----------
कार की टक्कर से घायल ग्रामीण की छठे दिन मौत
सिकन्द्राबाद। हादसा 30 नवंबर को हुआ था। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सेहरुआ निवासी हामिद (50) गांव में ही सिकन्द्राबाद-मोहम्मदी मार्ग पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था। उनके भाई कलाम ने बताया कि शनिवार को हामिद की मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

----
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
मैलानी। मोहल्ला गौतम नगर निवासी शंकर लाल का 20 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार शनिवार दोपहर लगभग बारह बजे गली से निकलकर भीरा रोड पर पहुंचा। इसी बीच भीरा की ओर से आ रही एक निजी बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर बाइक से गिर गया। हेलमेट न लगे होने के कारण उसके सिर और माथे में चोटें आईं। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed