फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident in khiri

दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
acident in khiri
सुंदरवल। पलिया हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर मे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कस्बा सुन्दरवल निवासी रफीक कुरेशी ( 45) गुरुवार की सुबह घर से अंदेशनगर की तरफ जा रहे थे। इस बीच पलिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर में बगैर हेलमेट सवार रफीक और लखीमपुर शहर के प्रमिला नगर निवासी पंकज (23) और उसका भाई राहुल (21) समेत तीन लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। तीनो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
--
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो घायल
पलियाकलां। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी रामस्वरूप का 45 वर्षीय पुत्र संजय कुमार साइकिल से मंडी से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी घटना में 50 वर्षीय पत्नी रामरती देवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां से संजय कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed