फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused arrested for robbing ration dealer

Lakhimpur Kheri News: राशन डीलर से लूट में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing ration dealer
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में राशन डीलर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अगस्त, 2025 में लखरावा के कोटेदार नौशाद खान पलिया से बाइक से घर लौट रहे थे। हर्रेया नहर पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर सैमसंग मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच में गोला क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी, फॉरेंसिक और स्वाट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। शुक्रवार को बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने एक आरोपी को बस्तौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ झब्बू निवासी ग्राम लाल्हापुर थाना गोला के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed