फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

डिवाइडर से टकराकर फोरलेन पर पलटी बस, 24 से ज्यादा यात्री घायल

Mon, 08 Feb 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
लखीमपुर के सीतापुर रोड पर पलटी पड़ी बस को जेसीबी से हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार बस थाना खीरी क्षेत्र में सुन्सी मोड़ पर डिवाडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बमुश्किल बस से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लखीमपुर और सीएचसी हरगांव (सीतापुर) भेजवाया। घायलों में मां-बेटा समेत छह लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। एएसपी और सीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और सीएमओ से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

लखीमपुर से निजी बस यूपी 31 एटी 4901 रविवार की सुबह लखनऊ जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस में 60 से अधिक सवारियां थीं। चालक तेज रफ्तार बस चला रहा था। सुबह करीब नौ बजे लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव सुन्सी मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज होने पर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बस में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस, चौकी ओयल पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक खीरी फतेह सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत कर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची सात एंबुलेंसों से 23 में से 14 घायलों को जिला अस्पताल अन्य को हरगांव (सीतापुर) सीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती थाना ईसानगर के गांव सिकटिहा निवासी राजिया (45), उसके छह वर्षीय पुत्र नाजिम और हरगांव सीएचसी से श्रवण कुमार, मेहंदी, शिवम और मैकू लाल को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। सीएमओ मनोज अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके भाग गए।
विज्ञापन

एएसपी और सीओ ने घायलों का जाना हाल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से हादसे की जानकारी ली और उनका हाल जाना। एएसपी ने सीएमओ मनोज अग्रवाल से भी घायलों के उपचार और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची
रिंकी (30) पत्नी हनुमान दास मिश्रा निवासी मैला कोतवाली धौरहरा, राजिया (45) पत्नी आमीन निवासी सिकटिया थाना ईसानगर, नाजिम (6) पुत्र अमीन निवासी सिकटिया थाना ईसानगर, कन्हैया शुक्ला (28) पुत्र अशोक शुक्ला निवासी जठरा थाना ईसानगर, इंदल (22) पुत्र बाबूराम निवासी सिंगावा थाना ईसानगर, पहाड़ी (35) पुत्र राजाराम निवासी ऐरा खमरिया थाना ईसानगर, समीर (18) पुत्र शोराब निवासी पतहा थाना ईसानगर, विनोद सिंह (45) पुत्र हरपाल सिंह निवासी उररा कोतवाली फूलबेहड़, अशोक सिंह (40) पुत्र शिव प्रकाश सिंह निवासी सिकटिया थाना ईसानगर, अतीक (24) पुत्र ताहीर निवासी जठरा थाना ईसानगर, कमलेश कुमार 32 पुत्र विशंभरदयाल निवासी मिश्र जबड़ी थाना ईसानगर, सुहैल 16 पुत्र रसूल अहमद संडोरा खुर्द थाना ईसानगर, आशू पुत्र विनोद सिंह निवासी उर्ररा थाना फूलबेहड़, अतीक पुत्र अहीद निवासी जंटा ईसानगर
हरगांव सीएचसी में भर्ती कराए गए घायलों की सूची
श्रवण कुमार (22) पुत्र रामखेलावन निवासी सिकन्द्राकलां थाना ईसानगर, मेहंदी (27) पुत्र ननकऊ निवासी कटौली थाना ईसानगर, शिवम (26) पुत्र सुनील कुमार सिकन्द्राकलां ईसानगर, मैकू (30) पुत्र गया प्रसाद निवासी पंडित पुरवा कोतवाली धौरहरा, प्यारे लाल (27) पुत्र छेद्दू गांव नरहरा थाना महोली (सीतापुर), नैमिष (27) पुत्र रामगुलाम निवासी नरहर थाना महोली सीतापुर, सोनू (29) पुत्र रामभजन निवासी नरहर थाना महोली सीतापुर, मुकेश (30) पुत्र प्यारे लाल निवासी नरहर थाना महोली सीतापुर, अमन (27) पुत्र बृज कुमार निवासी नरहरा महोली सीतापुर।
हादसे का मंजर देख दहल उठे लोग
लखीमपुर खीरी/ओयल। फोरलेन पर निजी बस के पलटने के बाद बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोग मौके का मंजर देख दहल उठे। यात्रियों को बिलखते देख वे भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए।

बस में सवार थाना ईसानगर के मिश्रगांव निवासी मिहीलाल (30), सिकटिहा निवासी अशोक सिंह ने बताया कि सभी घायल बहराइच की ओर से आई निजी बस से लखनऊ जा रहे थे। लखीमपुर पहुंचने पर चालक ने सभी को दूसरी निजी बस में बैठा दिया। यात्रियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। यात्रियों ने चालक को भी धीमी गति से बस चलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। उनका कहना था कि जिस रफ्तार में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, उससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोग भी हादसे का मंजर देख कर कांप उठे। सकुशल बचे यात्री काफी दहशत में थे। वह इतने डरे-सहमे थे कि उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। इन सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बसों से गंतव्य को रवाना किया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर बस सड़क से हटवाई। तब जाकर रास्ता खुल सका।

लखीमपुर में बस पलटने के बाद घर वालों को हादसे की जानकारी देती एक युवती। संवाद

लखीमपुर में बस पलटने के बाद घर वालों को हादसे की जानकारी देती एक युवती। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed