{"_id":"5fecd47a8ebc3e3ead4e3af9","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4320337170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, महिला की गोद से गिरकर नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, महिला की गोद से गिरकर नवजात की मौत
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर बिलखते मासूम के मां-बाप। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। खुटार रोड स्थित गाड़ीघाट से रामपुर फुलहिया संपर्क मार्ग पर शाम करीब सवा चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे बाइक पर बैठी महिला के गोद से नवजात बच्ची छिटककर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम धनसिंहपुर थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी विजय राठौर बाइक से पत्नी मालती और नवजात बच्ची के साथ ससुराल उदयपुर बांकेगंज से अपने घर जा रहा था। रामपुर फुलहिया संपर्क मार्ग पर ब्रह्म बाबा स्थान पर सामने से आ रहे हैरोयुक्त एक ट्रैक्टर की चपेट में उसकी बाइक आ गई। दुर्घटना में बाइक पर बैठी पत्नी की गोद से बाइस दिनों की बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय के मुताबिक घटनास्थल पर अंधा मोड़ है, इसी से ट्रैक्टर को आता देखकर उसने अपनी बाइक को रोक लिया, लेकिन फिर भी तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।