फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल बाल बचे लोग

Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
accident
लखीमपुर के सिसैया चौराहे पर पलटा गन्ना भरा ट्रक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। सिसैया चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर ऐरा चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि आस पास के दुकानदार समेत वहीं से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए। ट्रक पलटने से पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही गन्ना आपूर्ति करने वाले ओवरलोड गन्ना भरे वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन ऐसे वाहनों पर रोक लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर धौरहरा की तरफ से गन्ना लेकर ऐरा चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक सिसैया चौराहे पर पहुंचकर खराब रास्ते पर पलट गया। ओवरलोड ट्रक पलटने से कई दुकानदार व राहगीर बाल बाल बच गये। इस दौरान पीलीभीत बस्ती स्टेट मार्ग पर कई घंटे जाम लगा रहा। देर शाम पुलिस प्रशासन काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल करा सका।
विज्ञापन

-
पुराने अस्पताल के पास पलटी ईंट भरी ट्रॉली, मचा हड़कंप
पलियाकलां। पलिया के मोहल्ला किसान में पुराने अस्पताल के ट्रांसफार्मर के पास एक ईंट भरी ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर पर नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। ट्रॉली पलटने के वक्त आसपास कई दुकानदार भी थे जो बाल बाल बच गए। जबकि हादसे के दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एनएचएआई के अधिकारियों ने किया सड़क का निरीक्षण
जंगबहादुरगंज । अजबापुर चीनी मिल के पास आए दिन होने वाली दुर्घटनों का मुद्दा उठने पर एनएचआई के अधिकारियों ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत क्षतिग्रस्त बाईपास की जांच की।
इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक, जिलाधिकारी खीरी और उपजिलाधिकारी मोहम्मदी से मेंटल बीम बैरियर (एमबीसीबी) लगाए जाने की मांग की गयी थी । जिसके बाद एनएचएआई के इंजीनियर अमित कुमार और पारस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया । राहगीरों ने भी हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं से अवगत कराया । जांच के दौरान ठेकेदार अरविंद कुमार, मिल के ज्वाइंट मैनेजर दीपक मिल्टन आदि मौजूद रहे । संवाद
-
गमगीन माहौल में सड़क हादसे मरे दोस्तों के शवों का हुआ अंतिम संस्कार
निघासन। पलिया में गुरुवार की रात सड़क हादसे में मारे गए गांव हक्कलपुरवा और गंगाबहेड़ निवासी दो युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जब गांव पहुंचे तो परिवार में चीखपुकार मच गई। गांव में मातमी सन्नटा पसर गया। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।

गंगाबेहड़ निवासी हरविंद सिंह ने बताया कि हक्कलपुर निवासी 25 वर्षीय विनोद गुरुवार शाम घर आए और उसके 22 वर्षीय भाई संदीप को बाइक पर बैठाकर पलिया के लिए शाम करीब चार बजे निकले थे। पलिया के नगला रोड पर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे विनोद की मौके पर मौत हो गई। सीएचसी ले जाते समय संदीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। विनोद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता सोमनाथ की मौत दो साल पहले हो चुकी है। दोनों में गहरी मित्रता थी। संदीप और विनोद दोनों की मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed