{"_id":"5fbff3ef8ebc3e9bab1b9405","slug":"accident-lakhimpur-news-bly428191019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों की उछलकूद से गिरा छज्जा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों की उछलकूद से गिरा छज्जा, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया। कस्बे में बंदरों कि उछल कूद से एक घर का छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर महिला और उसकी तीन बेटियां सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी दो बेटियों को शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
कस्बे में देवी मंदिर के निकट रहने वाले बीनू कोरी की पत्नी मीना देवी(30) गुरुवार शाम करीब चार बजे अपनी तीन बेटियों श्रीदेवी(16), उपासना(10) और सुंदरी(3) के साथ घर के दरवाजे के बाहर छज्जे के नीचे चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान छज्जे पर कुछ बंदर उछल कूद मचाने लगे जिससे छज्जा और उसके नीचे पड़ी बीम भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी। मलबे में मीना देवी और उनकी बेटियां दब गई जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे के नीचे दबे चारों लोगों को निकाला। घायलों को तत्काल में कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर मीना देवी, उनकी बेटी उपासना और सुंदरी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। संवाद