{"_id":"5fba8dc58ebc3ec5ee58d39c","slug":"accident-lakhimpur-news-bly427704371","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
गुलरिया में सड़क पर खड़े लावारिस पशु। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के गांव डिमरौल में खेत देखकर घर लौट रहे 70 साल के बुजुर्ग की सांड़ के हमले में मृत्यु हो गई।
डिमरौल निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (70) सुबह खेतों पर गए थे। वहां से घर लौटते समय रास्ते में पूजा के लिए फूल तोड़ने लगे, तभी पीछे से आए एक सांड़ ने उन्हें पटक दिया। जब तक ओमप्रकाश संभलते तब तक सांड़ ने उन्हें दोबारा उठाकर फिर पटक दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और सांड़ को भगाया। जानकारी मिलने पर उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बाद में सीएससी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। ओमप्रकाश के बड़े पुत्र मुन्ना ने भीरा थाने में सूचना दी। एसआई सुरेशचंद्र ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमप्रकाश की पत्नी के अलावा मुन्नालाल, मंझिले, बजरंगी तीन पुत्र हैं। बडे पुत्र का विवाह हो चुका है। सभी लोगों का रोरोकर बुरा हाल है।
खूंखार वन्य जीवों से कम नहीं सांड़
गुलरिया। क्षेत्र में लावारिस घूम रहे जानवरों व सांड़ो का आतंक किसी जंगली खूंखार जानवरों से कम नहीं है। रात दिन खुले में घूम रहे जानवरों को अब आदमियों का डर बिल्कुल नहीं लगता है बल्कि आदमियों को उनसे डरना पड़ रहा है। यह पशु दिन भर तो गांवों में रहते हैं और रात मे जंगली जानवरों की तरह खेतों में फसलें चरने के लिए निकल जाते हैं। अगर रात में कोई धोखे से जानवरों की तरफ टार्च लगा देता है तो सीधे रोशनी की सीध में हमला करने चल देते हैं।
ममरी। पिछले वर्ष सांड़ के हमले में गांव हैदराबाद निवासी 52 वर्षीय प्रभुदयाल, गांव परेली निवासी बुजुर्ग रामनरेश शुक्ला की मृत्यु हो चुकी है, जबकि गांव खोखाय निवासी विनोद वर्मा, राममूर्ति, ममरी निवासी नेतराम, यदुनंदन प्रसाद समेत दर्जनों लोग गंभीर घायल हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में घूम रहे सांड़ उनकी फसलें चटकर बर्बाद कर रहे हैं, जिन्हें भगाने पर वह उल्टे उन्हें दौड़ा लेते हैं, जिनसे जान बचाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
संसारपुर। दो जनवरी 2019 को ग्राम मौठीखेड़ा निवासी रामाधार (65) अपने खेत मे काम कर रहे थे सांड़ ने अचानक हमला कर उठा कर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त ग्राम पकरिया निवासी बालगोविंद, संसारपुर निवासी पप्पू जायसवाल, ग्राम बेलहिया निवासी बहोरन लाल, 15 अक्तूूबर को बेलहिया के तेजराम को खेतों में काम करते समय सांड़ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। संवाद