फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

सड़क हादसों में दो की मौत, महिला घायल

Fri, 30 Oct 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident
निघासन। रकेहटी और ढखेरवा में सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटना के समय एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। सीओ ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि गांव छेदुई पतिया के टापर पुरवा निवासी 25 वर्षीय संदीप बिना हेलमेट लगाए किसी काम से बजरंगगढ़ गया था। वहां से गुरुवार करीब चार बजे तेज स्पीड से बाइक लेकर आ रहा था। सिसैया-पलिया स्टेट हाइवे पर स्थित रकेहटी के महुआ मोड़ के पास सामने से आ रहे राहगीर को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर फिसल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच कस्बा निवासी रिंकी शिवलाल पुरवा निवासी अंकित की बाइक पर बैठकर शारदानगर से कस्बे में आ रही थी। सामने दुर्घटना को देखकर अंकित ने अपनी बाइक को ब्रेक मारा, जिससे उस पर सवार रिंकी सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

उधर, गांव ढखेरवा निवासी कलावती 60 पत्नी विश्राम गुप्ता बुधवार की शाम ढखेरवा कुछ सामान आदि खरीदने के बाद पैदल घर जा रही थीं। धौरहरा से ढखेरवा जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी रमियाबेहड़ में भर्ती कराया गया। वहां पर देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed