फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ट्रक की टक्कर से नारियल विक्रेता की मौत

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने ठेले पर नारियल रखकर बेचने जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर एलआरपी पुलिस चौकी के पास ट्रक पकड़ लिया, जबकि चालक मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा ओयल के मोहल्ला आंबेडकर नगर (चमरौधा) निवासी बबलू गौतम (22) पुत्र श्रीकृष्ण फोरलेन के किनारे ठेला लगाकर नारियल बेचता था। रोज की तरह सोमवार शाम करीब 4.30 बजे वह ठेला लेकर फोरलेन पर लखीमपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओयल मुख्य बाजार में उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर लखीमपुर की ओर भागने लगा। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने सदर कोतवाली की एलआरपी पुलिस चौकी के पास से ट्रक बरामद कर लिया है, जबकि चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed