{"_id":"5ed91f7a8ebc3e906e1291eb","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4081145162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
बिजुआ। गोला-बिजुआ मार्ग पर गुरुवार शाम करीब चार बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था। काफी देर तक बाइक सवार घायल पड़ा रहा, किसी ने यूपी डायल 112 को फोन कर जानकारी दी, मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
भीरा थाना क्षेत्र के नोगवां निवासी सुभाष (40) पुत्र सुरजन लाल बाइक से राशन सामग्री लेने मूड़ा सवारान स्थित बाजार गया था। वापसी करते समय लालबाग मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष गिर गया, हेलमेट न लगा होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। इस बीच उधर से गुजरे राहगीरों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर हादसे के बारे में बताया, मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर बिजुआ अस्पताल लेकर गई। सिर में चोट आने से खून ज्यादा निकल गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।