{"_id":"5eca6c528ebc3e905e2bbf9d","slug":"accident-lakhimpur-news-bly406870422","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हादसा: बोलेरो सवार सिपाही सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में हादसा: बोलेरो सवार सिपाही सहित तीन की मौत
विज्ञापन
सचिन फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
गढ़मुक्तेश्वर/ धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। गुरुग्राम से दबिश में अपह्त युवती और अपहरणकर्ता को लेकर लखीमपुर खीरी लौट रही पुलिस की कार सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी, कार चालक और अपहरण के आरोपी की मौत हो गई। वहीं दारोगा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हापुड़ और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इधर, यहां सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि टीम हापुड़ जाने की बात दर्ज कर निकली थी।
जनपद लखीमपुर के थाना धौरहरा पुलिस की टीम शनिवार की रात हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में एक अपह्त युवती की तलाश में दबिश देने के लिए गई थी। रविवार को टीम गुरुग्राम से अपहत युवती और आरोपी को बरामद कर लखीमपुर खीरी वापस लेकर जा रही थी। सुबह करीब चार बजे जैसे ही कार सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुगर मिल गेट के सामने पहुंची तो चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जो डिवाइडर तोड़ते हुए गढ़ की तरफ से आ रही एक दूसरी कार से भी टकरा गई।
घटना में धौरहरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कुमार, कार चालक मयराज और युवती के अपहरणकर्ता जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में मौजूद एसआई धमेंद्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल दीपिका यादव, अपह्त युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी कार का चालक विनोद दुआ निवासी गांव सुरेना थाना मुरादनगर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
--
तेज धमाके के साथ चीख पुकार सुन लोगों की खुली आंख
- हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटने के बाद दूसरी कार से टकरा गई। जिससे हुई तेज आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोगों की आंख खुली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान दोनों कारों में मौजूद घायलों में चीख पुकार मची हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से कारों से बाहर निकलवाया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ और हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
--
सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से दोनों कारों को हाईवे से हटवाकर कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
------------------
हादसे की खबर आई तो हर कोई रह गया आवाक
तीन साल से धौरहरा में तैनात था सिपाही
लॉकडाउन के पहले से नहीं गया था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। हापुड़ में हुए हादसे की जानकारी यहां मिलते ही मृतकों के घरों में चीखपुकार मच गई। पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। हरेक व्यक्ति हादसे की खबर सुनकर हतप्रभ था।
बागपत जिले के थाना बलानी के गांव मतानतनगर निवासी सिपाही सचिन (25) वर्ष 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी पहली तैनाती अप्रैल 2017 में धौरहरा कोतवाली में हुई थी। वह काफी मिलनसार था। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने से करीब 15 दिन पहले वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर गया था। तब से घर पर भी नहीं पहुंचा। हादसे से एक दिन पूर्व सुबह सचिन ने अपनी पत्नी से वीडियोकालिंग कर बात की थी। उसे क्या पता था कि यह उसकी पत्नी से आखिरी बात होगी। सिपाही सचिन की शादी छह साल पूर्व हुई थी। सचिन का एक पांच साल का बच्चा भी है, जो इस समय अपनी मां और बाबा के पास बागपत में रहता है। हादसे ने मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया भी छीन लिया है।
----------
बागपत पुलिस लाइन में दी जाएगी सलामी
धौरहरा। सीओ अभिषेक प्रताप ने कोतवाली से एक पुलिस टीम हापुड़ रवाना की। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का पार्थिव शरीर बागपत पुलिस लाइन भेजा जाएगा, जहां दिवंगत आरक्षी को सलामी दी जाएगी।
-----------
जसवंत और चालक के परिवार वाले भी मेरठ रवाना
हादसे की खबर सुबह करीब पांच बजे मृतक जसवंत उर्फ रिंकू के घर रमुवापुर और थाना निघासन के गांव रायपुर निवासी बोलेरो चालक मेराज के घर पहुंची। इससे दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। दोनों परिवार के लोगों को साथ लेकर पुलिस मेरठ गई है। घर पर बिलख रहीं महिलाओं को आसपास की महिलाएं दिलासा दिला रहीं हैं।
------------------
पुलिस की टीम प्रेमी युगल को बरामद करने हापुड़ गई थी। हादसे में टीम में शामिल आरक्षी सचिन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर कोतवाली से एक टीम भेजी गई है।
-अभिषेक प्रताप, सीओ धौरहरा