{"_id":"5eaeeb448ebc3e90454393b0","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4046939148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा के मजदूर की राजस्थान में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा के मजदूर की राजस्थान में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा कस्बे के मजरा मन्नाटांडा के युवक की चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रीको इंडस्ट्रियल एरिया की एक मार्बल फैक्टरी में शनिवार की शाम को 40 फुट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। साथियों की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
मन्नाटांडा निवासी विक्रम सिंह चित्तौड़गढ़ राजस्थान में एक मार्बल कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार की शाम को काम करते समय अचानक 40 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम के साथियों ने फोन से परिवार वालों को सूचना दी। ग्राम मन्नाटांडा निवासी छत्रपाल सिंह बताते हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उन्होंने गांव के कई लोगों के साथ अपने पुत्र विक्रम सिंह को जिला चितौड़गढ़ राजस्थान में मार्बल फैक्टरी में काम करने के लिए भेज दिया था। जहां से मिलने वाली मजदूरी से परिवार को भरण पोषण हो रहा था। घटना से पूरा परिवार बदहवास हैं। मृतक के बूढे़ मां-बाप और दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के पिता छत्रपाल ने वकील के माध्यम से जिलाधिकारी चितौड़गढ़ को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही विक्रम सिंह के शव को उनके गांव मन्नाटांडा में भिजवाने की मांग की है।