{"_id":"62868461c5b0ef4f36778611","slug":"abvp-starts-fast-against-subject-change-fee-lakhimpur-news-bly4853741198","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषय परिवर्तन शुल्क के विरोध में एबीवीपी ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषय परिवर्तन शुल्क के विरोध में एबीवीपी ने शुरू किया अनशन
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज मे भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र।
प्राचार्य ने छात्र हित का आश्वासन देकर कराया समाप्त
छात्र बोले, विश्वविद्यालय की ओर से विषय परिवर्तन के लिए मांगे जा रहे हैं दो हजार रुपये
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश-पत्र पर विषय गलत अंकित हो गए। इसमें सुधार के लिए विश्वविद्यालय की ओर से विषय परिवर्तन के लिए दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसका विरोध करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।
एबीवीपी के जिला संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र छात्राएं गरीब हैं। कभी डिग्री के नाम पर तो विषय परिवर्तन के नाम पर अवैध शुल्क वसूला जाता है। इसकी पूर्ति कर पाना छात्रों की क्षमता से बाहर है। जिला संयोजक ने बताया कि सरकारी कॉलेज प्राइवेट लिमिटेड बनने की ओर अग्रसर है, जिसे रोकने की आवश्यकता है। विषय परिवर्तन शुल्क का विरोध करते हुए एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रमुख अजय पांडेय, अमन गुप्ता ने कॉलेज में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया। जिला संयोजक ने बताया कि प्राचार्य ने छात्र छात्राओं के हित में विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता कर निर्णय लेने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया। संगठन मंत्री अंकुर गुप्ता, संकल्प शुक्ला, सुदीप, अनिरुद्ध, दिव्यांश, आकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।