फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aapbeeti: At midnight there was shouting and screaming and my heart started sinking.

Lakhimpur Kheri News: आपबीती ः आधी रात मचने लगी चीख-पुकार तो बैठने लगा दिल

Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Aapbeeti: At midnight there was shouting and screaming and my heart started sinking.
संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में महाकुंभ गए श्रद्धालुओं ने हादसे का आंखों देखा हाल बयां किया। बताया कि हादसा होने पर हालात इस कदर खराब हुए कि लोगों का संभलना तक मुश्किल हो गया। हालांकि जिले के किसी भी व्यक्ति के इस हादसे में हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विनय शुक्ला और अयोध्यापुरी निवासी विकास ने बताया कि हादसे के दौरान वे संगम पर ही एक तरफ मौजूद थे। रात करीब दो बजे घना कोहरा था। करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर स्नान के लिए मौजूद थी, घाट भर गया था।
विज्ञापन

तभी चीख-पुकार मच गई। इससे वहां आसपास लोगों का दिल डर से बैठने लगा। वह लोग उस स्थान से दूर थे, तो किसी तरह बचकर अलग हुए। राहुल मिश्रा निवासी गोटैयाबाग भी महाकुंभ गए हैं। अखाड़ों का शाही स्नान था। तभी रात दो बजे के आसपास त्रिवेणी संगम पर हादसा हुआ। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया। बरवर क्षेत्र के गांव मुर्तजा अलीनगर के निवासी राजकुमार और अभिषेक अपने एक अन्य साथी के साथ मौनी अमावस्या के स्नान के लिए मंगलवार को महाकुंभ पहुंचे थे। ये लोग संगम से दूर धर्मशाला में ठहरे थे। हादसे के समय ये लोग तट पर नहीं थे। हालांकि हादसे के कारण ये लोग सुबह पांच बजे के बाद स्नान कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी के गांव केहुआ से श्रद्धालुओं का एक दल प्रयागराज स्नान करने गया था। हादसे से ये सभी लोग सुरक्षित हैं। वह लोग वहां से दूर थे। स्नान करके बुधवार दोपहर में वापस सकुशल निकल कर इलाहाबाद सिटी में पहुंच गए थे।

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

संपूर्णानगर क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए लोग। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed