UPSC Result: किसान का बेटा बना आईपीएस, लखीमपुर खीरी के आकाश ने बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में पाई सफलता
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसमें लखीमपुर खीरी के गांव अभयपुर निवासी आकाश निगम ने 418वीं रैंक प्राप्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील के गांव अभयपुर निवासी किसान परिवार के बेटे ने यूपीपीएससी परीक्षा में पहले ही प्रयास में 418वीं रैंक हासिल की है। बेटे की सफलता पर परिवार समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिलाधिकारी ने उन्हें और उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी हैं।
अभयपुर गांव निवासी आकाश निगम पुत्र विजय प्रकाश निगम सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 418 वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बन गए। आकाश निगम का जन्म 4 मार्च 2003 में अभयपुर गांव में हुआ था। उनके पिता विजय प्रकाश निगम किसान हैं। आकाश ने प्राथमिक शिक्षा रमियाबेहड़ के गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल से हासिल की, फिर इंटर तक लखनऊ के सेंट अनजानिस पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और जवाहर लाल यूनिवर्सिटी दिल्ली से परास्नातक किया।
यह भी पढ़ें- UPSC Result 2024: मजदूर का बेटा बना आईपीएस, शकील अहमद ने यूपीएससी में हासिल की 506वीं रैंक
आकाश निगम ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग 18 घंटे पढ़ाई कर पहले ही प्रयास में यूपीएसपी परीक्षा में सफलता हासिल की है। आकाश निगम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.