{"_id":"68618504b027a6d2200ac742","slug":"a-youth-was-beaten-up-for-protesting-against-objectionable-comments-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149373-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक को पीटा
Sun, 29 Jun 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। धार्मिक जुलूस में रविवार दोपहर मारपीट हो गई। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी आमिर ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विकास चौराहा स्थित अपने बर्फ के ठेले पर मौजूद थे। उसी समय मोहम्मदी बाइपास की ओर से एक संगठन विशेष का धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही उनके ठेले के पास पहुंचा, उसमें पीछे की ओर मौजूद कुछ लोगों ने धर्म विशेष को लेकर अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। आमिर ने विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोगों ने उससे मारपीट की।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। धार्मिक जुलूस के आयोजक राकेश कनौजिया ने युवक पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। मामले की जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद