फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man sitting at shop was shot dead in lakhimpur kheri

Lakhimpur kheri: दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के निकट हुई वारदात से सनसनी

Tue, 11 Mar 2025 12:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार शाम को बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दुकान पर बैठे युवक की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
young man sitting at shop was shot dead in lakhimpur kheri
देव सेठ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला मिश्राना में हथियारबंद लोगों ने सोमवार शाम दुकान पर बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में एक युवक घायल भी हुआ है। मिश्राना पुलिस चौकी के निकट वारदात उस वक्त हुई, जब आईजी शहर में आए हुए थे। वह पुलिस अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।  

विज्ञापन


मोहल्ला मिश्राना में रहने वाले भरत सेठ का 20 वर्षीय पुत्र देव सेठ सोमवार की शाम आर्यकन्या चौराहे पर स्थित पुष्पा बुक डिपो में बैठा था। इसी दौरान हथियार बंद कुछ लोग दुकान पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार से पांच लोग आए और फायर करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में उत्तराखंड पुलिस की दबिश: 70 गाड़ियों से आए 300 पुलिसकर्मी, जो भी मिला उसे पकड़ ले गए; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आदित्य ने बताया कि हमलावरों की गोली देव सेठ के सीने में जा घुसी। आदित्य हाथ में लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। गोलीकांड के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां देव सेठ की मौत हो गई। आदित्य का इलाज किया जा रहा है। 

सूचना पर आईजी प्रशांत कुमार और एसपी संकल्प शर्मा ने मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि हमलावारों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का घटना का खुलासा किया जाएगा।

आईजी के दौरे के दौरान वारदात से मचा हड़कंप
आगामी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली पर्व है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कितनी चौकस है, परखने के लिए आईजी प्रशांत कुमार देर शाम खीरी पहुंचे। पुलिस लाइन से आईजी ने पूरे शहर में पैदल गश्त करते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए। इसी दौरान आर्यकन्या चौराहे पर वारदात से हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन आईजी और एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि होली पर रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी आए थे। वह सौजन्या चौराहे से लेकर, गुरुगोविंद सिंह चौराहे, हीरालाल धर्मशाला होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था परखते हुए तमाम दिशा निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed