{"_id":"68bdc6fe0ce957c73106bd27","slug":"a-wild-animal-attacks-a-farmer-who-was-tying-sugarcane-in-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155132-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना बांध रहे किसान पर वन्यजीव का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में गन्ना बांध रहे किसान पर वन्यजीव का हमला
Sun, 07 Sep 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोला सीएचसी में भर्ती वन्य जीव के हमले में घायल संतराम। संवाद
ममरी। महेशपुर वन रेंज की देवीपुर बीट के कंपार्ट संख्या 7 बी क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी संत राम (45) पर रविवार सुबह गन्ने के खेत में छिपे किसी वन्य जीव ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी गोला ले जाया गया है।
उनकी पत्नी कमला देवी ने बताया कि संतराम सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। साथ में उनका पुत्र मोहित, भाई डालचंद और भतीजा मिथलेश भी था। गन्ना बांधते समय अचानक किसी वन्य जीव ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वे गंभीर घायल हो गए। पुत्र, भाई, भतीजे और अन्य लोगों के शोर मचाने पर वन्यजीव उन्हें छोड़कर भाग गया।
संतराम का कहना है कि वह जान नहीं पाए कि कौन सा जंगली जानवर था। महेशपुर वन रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल गौतम, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, अरविंद कुमार आदि वनकर्मियों ने घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी गोला में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वनकर्मियों ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। वन्यजीव के पैरों के निशान नहीं मिले हैं। जंगली सूअर या कोई अन्य वन्य जीव हो सकता है।