{"_id":"6a9b0645b771b576e200a63a","slug":"a-van-was-stopped-and-attacked-with-sticks-injuring-six-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184124-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत
Fri, 04 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की भंसडिया क्रॉसिंग के पास बाइक सवार एक दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति को चिकित्सकों ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश तेज कर दी है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव माली निवासी परवेज अली अपनी पत्नी केकशा (23) के साथ शुक्रवार की दोपहर अपने रिश्तेदार से मिलने पतरासी जा रहे थे। जैसे ही वह भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। इधर ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद