फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A two-month-old girl was found crying in the bushes

Lakhimpur Kheri News: झाड़ियों में रोती मिली दो माह की बच्ची

Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A two-month-old girl was found crying in the bushes
झाड़ियों में पड़ी बच्ची को उठाते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत: ग्रामीण
फरधान। बेहजम-मैगलगंज मार्ग से गौरिया जाने वाले रास्ते पर बुधवार शाम करीब पांच बजे झाड़ियों में दो माह की बच्ची रोती मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी बेहजम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां से बच्चा सुरक्षा केंद्र लखीमपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पास जाकर देखा। वहां कपड़े पहने बच्ची पड़ी थी। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका है कि उसे कुछ समय पहले ही वहां छोड़ा गया होगा। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्ची की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी बेहजम भेजा गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला महिला अस्पताल और वहां से बच्चा सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed