फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A glimpse of patriotism was seen in cultural programs

Lakhimpur Kheri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी देशभक्ति की झलक

Wed, 28 Jan 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism was seen in cultural programs
लखीमपुर/अलीगंज। जिले भर में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शहर के राजापुर स्थित आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। केपी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज और मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सृजन हॉस्पिटल व सृजन इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया, फिर छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अलीगंज में श्री गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल बांसी में प्रधानाचार्य पूनम सक्सेना ने झंडा फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाए।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि

पसगवां। बीडीओ मोहित कौशिक ने ब्लाॅक कार्यालय पर झंडा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि की। सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र सिंह, थाना कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, साधन सहकारी समिति में सचिव भाई लाल ने झंडा फहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज से सीख और प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए

मोहम्मदी। कस्बे के टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में एमडी आनंद गुप्ता ने कहा कि हमें अपने गुणों को विकसित करने के लिए शिक्षकों के अनुभव से और समाज से सीख और प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। संवाद
देशभक्ति से संबंधित नारे लगाए

भीखमपुर। अमर शहीद राजनारायण मिश्र की प्रतिमा पर समिति अध्यक्ष विमल कुमार मिश्र, शहीद के भतीजे नागेश्वर प्रसाद मिश्र और परिजन संजय मिश्र दिप्पू ने झंडा फहराया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। संवाद
निघासन में निकाली गई प्रभात फेरी


निघासन। गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। निघासन तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने झंडा फहराया। संवाद
गोला में भी दिखा जज्बा


गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने, श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में विधायक अमन गिरि, चिल्ड्रंस एकेडमी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने झंडा फहराया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संवाद

मनमोहक नृत्य किए प्रस्तुत
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलयन स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पुनर्भू ग्रंट स्कूल के बच्चों ने मनमोहक नृत्य के जरिये लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। बीआरसी भवन, ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी, आईसीडीएस कार्यालय, स्टेट बैंक में तिरंगा फहराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed