फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A girl stabbed to death in Aliganj area of Lakhimpur Kheri accused arrested

ऐसा आशिक किसी का न हो: दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमिका को मार डाला, आधी रात इस इरादे से गया था सिरफिरा

Sun, 14 Aug 2022 03:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (लखीमपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (लखीमपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Aug 2022 03:39 PM IST
सार

युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज सिरफिरे आशिक ने उसे चाकुओं से गोदकर मार डाला। वह शादी की बात को लेकर युवती से काफी खफा था।  परिजन की सूचना पर पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
A girl stabbed to death in Aliganj area of Lakhimpur Kheri accused arrested
सीमा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अलीगंज कोतवाली गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसी के मजरा भैसोरी में शनिवार की आधी रात को एक सिरफिरे आशिक ने पड़ोस की युवती को चाकुओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजन की सूचना पर पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की आधी रात भैसोरी गांव में पड़ोस के युवक राजेश उर्फ छोटू पुत्र मूलचंद ने पड़ोसी मेड़ईलाल की 24 वर्षीय बेटी सीमा पर उस वक्त चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जब सीमा देर रात बाथरूम के लिए उठी थी।

विज्ञापन

हमले में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी चीख सुनकर परिजन की नींद खुली और वह फौरन घायल हालत में सीमा को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका की मां लज्जावती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ छोटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

घटना में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। -राजेश कुमार, सीओ गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed