{"_id":"68866a57133356c51401a25d","slug":"a-father-has-been-searching-for-his-missing-son-for-one-and-a-half-years-and-has-not-found-any-clue-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151729-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लापता बेटे की तलाश में डेढ़ साल से भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लापता बेटे की तलाश में डेढ़ साल से भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग
Sun, 27 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
लापता बेटा राजू का का फाइल फोटो
मैगलगंज। सरकारी सिस्टम की लापरवाही और पुलिस की उदासीनता की एक और दर्दनाक बानगी सामने आई है। अपने लापता बेटे की तलाश में एक बुजुर्ग पिता डेढ़ साल से सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है। आज तक न तो बेटा मिला और न ही किसी थाने ने कोई ठोस कार्रवाई की।
यह मामला मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के लिधियाई गांव निवासी कल्लू का है, जिनका 40 वर्षीय बेटा राजू एक ठेकेदार के माध्यम से ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा जमुनिया गांव के पास स्थित है। ठेकेदार भी वहीं का निवासी है।
काम के दौरान राजू ने अपनी पत्नी को उसी ठेकेदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देख राजू परिवार सहित गांव लौट आया और पत्नी को फटकारते हुए कहा कि आगे से ठेकेदार से कोई संपर्क न रखे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और राजू की पत्नी ने अपने पिता को फोन कर बताया कि राजू ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद पत्नी को उसके मायके बुला लिया गया।
विज्ञापन
कुछ ही दिन बाद राजू दोबारा भट्ठे पर काम करने के लिए चला गया और तब से वह लापता है।
कल्लू का आरोप है कि पुलिस भी सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति कर रही है। सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले के जानकारी हुई थी, लेकिन कार्रवाई क्यों नहीं हुई इंस्पेक्टर से पता कर जांच की जाएगी।