फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुजारी सहित पांच को बांध कर डाला, लूटपाट

पुजारी सहित पांच को बांध कर डाला, लूटपाट

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्रसिद्ध गजमोचननाथ मंदिर पर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर चार हजार नगद और पांच मोबाइल लूटे
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार रात में जिले के प्रसिद्ध गजमोचन नाथ मंदिर पर धावा बोल दिया और पुजारी सहित पांच लोगों को बांधकर डाल दिया, बदमाशों ने उनके पास से चार हजार नगद और पांच मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ितों की पिटाई भी की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव रोशननगर के निकट स्थित गजमोचन नाथ मंदिर पर महंत रमेश गिरि, रमाकांत वाजपेयी, कामता प्रसाद कश्यप, छोटे उर्फ मुंशी, श्याम पुरी, चिरौजी तथा एक महिला संयासिनी रात में मंदिर पर ठहरे हुए थे, इसी दौरान रात करीब 12 बजे छह से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर सभी को बांध कर डाल दिया, इसके बाद श्याम पुरी के पास से 1500, कामता प्रसाद और रमाकांत से 700-700, छोटे से 500, महिला संयासिनी के पास से 450 रुपये और पांच मोबाइल लूट लिए तथा विरोध करने पर कुछ लोगों की पिटाई भी की, मंदिर पर लूट की सूचना पाकर एसओ परशुराम ओझा चौकी इंचार्ज के साथ पहुंचे। बताते हैं कि मंदिर से लूटा गया एक हरमोनियम मंदिर से कुछ दूरी पर ही पड़ा मिला। जहां चौकी पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गद्दी को लेकर दो पक्षों का विवाद बताया है, वहीं सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, जल्द ही रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000
तीन दिन पहले दी थी बदमाशों के देखे जाने की सूचना
गजमोचननाथ मंदिर की देखरेख करने वाले समलिया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले भी बदमाशों का गिरोह देखा गया था, इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस सचेत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed