फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रतिबंधित पशुओं की हत्या रोकने के लिए प्रदर्शन

प्रतिबंधित पशुओं की हत्या रोकने के लिए प्रदर्शन

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष है। बुधवार को प्रतिबंधित पशुओं की हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन देकर प्रतिबंधित पशुओं की हत्या रोकने की मांग की।

एसपी को दिए ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पुलिस की मिली भगत से हो रही है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय पुलिस प्रतिबंधित पशुओं की हत्या और तस्करी करने वाले लोगों की मदद कर रही है। इससे पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है। विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहर से सटी महेवागंज चौकी, संकटादेवी चौकी, और थाना फरधान की पुलिस प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों की मदद करती है। थाना धौरहरा के गंाव लहबड़ी और थाना गोला के गांव भुड़वारा में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या चरमसीमा पर है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिले में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या और तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। हिंदू मठ मंदिरों और बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में संलिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की गुप्त जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। नगर के प्रमुख मार्गों पर खुलेआम पशु वध न किया जाए और खुलेआम मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाए। लव जेहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों को विरुद्ध आतंकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर अविलंब कार्रवाई कराई जाए, जिससे जिले का माहौल खराब न हो। कार्रवाई न होने की स्थिति में बजरंगदल थाना स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन देने वालों में विहिप के आचार्य संजय मिश्रा, मोनू मिश्रा, सर्वेश पांडे, तुहिनंाशधर पांडे, अर्चना वाजपेयी, कमलेश मिश्रा, बृजेश पांडे, राजेश मिश्रा, अनुज दीक्षित, रंजीत वर्मा, सुमित मिश्रा और गौरव तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed