फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महंगाई और भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन: सीएम

महंगाई और भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन: सीएम

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धौरहरा संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया के समर्थन में मोहम्मदी में की जनसभा
क्रासर
- उप्र के आगे गुजरात मॉडल का कोई मतलब नहीं
- भाजपा प्रचार और भ्रष्टाचार दोनों में आगे
- यूपी की जनता ही करेगी दिल्ली का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस और भाजपा पर खूब निशाना साधा। महंगाई और भ्रष्टाचार को कांग्रेस की देने बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण पड़ोसी देशों से हमारे संबंध अच्छे नहीं रह गए हैं। गुजरात मॉडल को बेकार बताते हुए कहा कि जो काम प्रदेश में सपा की सरकार ने दो साल में कर दिए हैं, गुजरात में इन्हें करने में 15 साल लगेंगे।
स्थानीय रामलीला ग्राउंड पर धौरहरा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद भदौरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश की नजर यूपी पर है। यूपी की जनता ही दिल्ली का फैसला करेगी। बोले, कांग्रेस की गलत नीतियों से किसान परेशान हैं। रुपये को कोई पूछ नहीं रहा है, जबकि डॉलर महंगा होता जा रहा है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। भाजपा प्रचार में आगे है, भ्रष्टाचार में आगे है। मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की तमिलनाडु, बिहार, उड़ीसा में एक सीट नहीं बढ़ रही है, फिर भी चिल्ला रहे हैं कि हम आगे हैं। विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल ने प्रधानमंत्री का नाम तय किया था, उसीको भाजपा ने तय कर दिया। दावा किया कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा में संगठन है, कार्यकर्ता हैं और पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। यहां सबसे बड़ी लड़ाई भाजपा से है, जो सांप्रदायिकता के नाम पर देश का माहौल बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में अंबेडकर के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। लखनऊ में अंबेडकर की एक मूर्ति चटक जाने पर उसे बनवाने के लिए मैंने एक अधिकारी से कहा तो उसने बताया कि करोड़ों रुपये की मूर्तियां एडवांस में खरीद कर रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख शिक्षामित्रों को समायोजित किया जा रहा है। 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा बिना भेदभाव के मरीजों को ला रही है। विधायक निधि से विधायक गरीबों के लिए 25 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। तीन हजार मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 72 घंटे के अंदर फोन करने पर बदल दिया जाएगा। इसके अलावा किसान पेंशन योजना, विक लांग, विधवा पेंशन योजना चलाई जा रही है।
आनंद भदौरिया केे सीतापुर के हरगांव में होने वाली जनसभा में मौजूद रहने के कारण मोहम्मदी में उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सिंह उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में जो जुल्म उन लोगों पर हुए हैं, उन्हें वह कभी नहीं भूलेंगी।
इस मौके पर रामकैलाश यादव, सगीर आलम सिद्दीकी, अकरम सिद्दीकी, रेहान, सैजी शानदार, लक्ष्मण गुप्ता, सरनाम सिंह, विजय सिंह, शत्रोहन सिंह, आफाक खां, गुड्डू, गौरव पाठक, रामपाल यादव, आशीष रस्तोगी, करन सिंह, इसरार खां तौले, चंदू भाई, सिद्दीक यार खां, राजू राइनी, मुनक्के सिंह, इंद्र बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन अब्बास नकवी ने किया।

000
इन्होंने भी किया संबोधित
जनसभा को सपा महासचिव और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, विधायक विनय तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष शशांक यादव, यशपाल चौधरी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी जेडए उस्मानी, आसमां सिद्दीकी, डॉ. बेनजीर, दिव्या सिंह, हीरा ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।
000
तलवार और सरोपा किया भेंट
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरदार करनैल सिंह, जोगा सिंह, प्रीतम सिंह, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह ने तलवार और सरोपा भेंट किया।
000
सीएम ने मंच पर पढ़ा अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता अब्बास नकवी के हाथ में मौजूद अमर उजाला अखबार मांगा और सपा महासचिव रवि प्रकाश वर्मा और डॉ. अर्चना सिंह के भाषण देने तक पढ़ते रहे। जाते समय वह अखबार भी साथ ले गए।

00000000
जनसभा की झलकियां
. 12.23 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर मैदान पर उतरा और उन्होंने 12.46 बजे भाषण देना शुरू किया, जो 1.11 बजे तक चला।
. मुख्यमंत्री ने गांवों में 18 और कस्बों और शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली देने का ऐलान किया।
. प्रत्याशी आनंद भदौरिया की पत्नी डॉ. अर्चना सिंह ने मंच पर मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
. मंच से आते ही कार्यकर्ताओं में सीएम से हाथ मिलाने की होड़ लग गई।
. कड़ी धूप के कारण तमाम कार्यकर्ता पानी को तरस गए लेकिन भीड़ ने मुख्यमंत्री का पूरा भाषण सुना।

000
पांच किमी खदड़े गए सांड़
मोहम्मदी। लखीमपुर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की जनसभा के दौरान सांड़ घुसने के मामले को लेकर पुलिस खासतौर पर सतर्क रही। मुख्यमंत्री की सभा में 50 चौकीदारों को सांड़ से सुरक्षा करने के लिए लगाया गया था। यही नहीं, नगर में घूमने वाले आवारा सांड़ों को बुधवार सुबह पांच किमी दूर गुलौली गांव के पूरब में खदेड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed