{"_id":"121-66348","slug":"Lakhimpur-66348-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचौलिया का सर्राफ शाहजहांपुर में लुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचौलिया का सर्राफ शाहजहांपुर में लुटा
Lakhimpur
Updated Tue, 14 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रोजा थाने में दी तहरीर, छानबीन कर रही है पुलिस
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर के एक गांव में स्थित दुकान पर मोबाइक से जा रहे कस्बा निवासी एक सर्राफ को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। व्यापारी ने रोजा थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी विनोद कुमार रस्तोगी उर्फ बड़े की पड़ोसी जिले शाहजहांपुर के थाना रोजा अंतर्गत गांव सिसौआ में सराफ की दुकान है। रोजाना वह यहां से दुकान जाते हैं। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे कस्बे से निकलने के बाद सरसवां मार्ग पर हाईवे से करीब एक किलोमीटर दूर पड़रा सिंकदरपुर गांव के आगे ककरहा ताल के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मोबाइक को रोक कर तमंचा तान दिया और थैला छीनकर फरार हो गए, थैले में जेवरात थे।
भुक्तभोगी व्यापारी ने उचौलिया आकर मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद थाना रोजा मेें घटना की तहरीर दी। विनोद के मुताबिक थैले में करीब ढाई लाख रुपये के जेवर थे। रोजा थाना पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।