फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक और ज्वैलरी सहित हजारों का माल उड़ाया

बाइक और ज्वैलरी सहित हजारों का माल उड़ाया

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रहा शहर में चोरी का सिलसिला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात चोरों ने होमगार्ड दफ्तर के निकट स्थित दो घरों का ताला तोड़ एक बाइक सहित हजारों का सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, लेकिन पुलिस अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी दीपक कुमार कश्यप ने अपने घर के करीब में ही कुछ समय पहले एक घर खरीदा है। यह घर होमगार्ड दफ्तर के पीछे गली में है। इस खाली पड़े मकान के भीतर उन्होंने अपनी बाइक व स्कूटर खड़ी कर रखी है। बताया जाता है कि रविवार रात मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए तथा भीतर के कमरों का भी ताला तोड़ वहां खड़ी बाइक चुरा ले गए। उन्हें घटना की जानकारी सुबह हो सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी मोहल्ले के मथुरा प्रसाद मिश्रा के घर घुस चोर वहां रखे 1500 रुपये सहित करीब 50 हजार रुपये की ज्वैलरी भी चुरा ले गए। मथुरा प्रसाद ने बताया कि घटना की रात्रि वह शारदानगर रिश्तेदारी में गए थे तथा परिवार के अन्य लोग कथा सुनने शहर में गए थे। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
दो घरों से लाखाें की संपत्ति ले गए
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कैमा और कोरैया लोहरना गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। जिनकी तहरीर थाने में दे दी गई हैं।
रविवार की रात चोरों ने ग्राम कोरैया लोहरना निवासी पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हरद्वारीलाल वर्मा के भाई श्रीपाल वर्मा, भतीजे राजीव वर्मा के मकान पर धावा बोलकर कमरे के अंदर रखे बक्सों, आलमारी के ताले तोड़कर 20 तोला सोना, सुतिया, पायल, छह मोहर, 15 हजार नगद आदि लगभग आठ लाख का सामान चुरा लिया और पिछवाड़े के रास्ते से भाग निकले। गृहस्वामी परमेश्वरदीन वर्मा को चोरी होने का पता सुबह चला।
इसके बाद चोरों ने ग्राम कैमा निवासी हरद्वारीलाल वर्मा के मकान पर धावा बोलकर 20 हजार की नगदी, सोने की चैन, अंगूठी, 20 सिक्का चांदी, कीमती वस्त्र आदि लगभग एक लाख का सामान चुरा लिया और भाग निकले। हरद्वारीलाल को भी चोरी का पता सुबह चला।

दोनों चोरियों की तहरीर थाने में दे दी गयी हैं। एसओ रामअवतार यादव ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करने और चोरियों का खुलासा शीघ्र करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed