{"_id":"1-41203","slug":"Lakhimpur-41203-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी ठेकेदार से 30 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी ठेकेदार से 30 हजार लूटे
Lakhimpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर के पास बुधवार रात घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार लकड़ी ठेकेदार से 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
जेठरा निवासी ठेकेदार जब्बार और शर्मा पेड़ के सौदे के सिलसिले में नकहिया गांव गए थे। वहां से बुधवार शाम वह लौट रहे थे। रास्ते में शंकरपुर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने लाठी से वार कर दिया। इससे बाइक समेत चालक गिर गया। शर्मा मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन जब्बार बदमाशों के चंगुल में फंस गया। बदमाशों ने उसे पेड़ में बांधकर मारा पीटा और 30 हजार रुपये लूट लिए।