फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक ने चार लोग रौंदे, दो की मौत, जाम लगाकर ट्रक फूंका

ट्रक ने चार लोग रौंदे, दो की मौत, जाम लगाकर ट्रक फूंका

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

मझगईं (लखीमपुर खीरी)। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक ने नौगवां कस्बे में बाजार करने आए चार लोगों को बातचीत करते समय कुचल दिया। हादसे में दस वर्षीय बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे के माता-पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच हादसे से गुस्साए लोगाें ने हाईवे पर जाम लगा दिया और ट्रक को आग लगा दी। ट्रक चालक भाग गया। अधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भगवंतनगर गुलरा निवासी रामऔतार (40), पत्नी सुलोचना (35), पुत्र तेजपाल (10) और पड़ोसी अवधेश तिवारी (40) को बाइक से लेकर बाजार आए थे। बाइक से उतरकर ये लोग आपस में बातें कर रहे थे कि करीब साढ़े ग्यारह बजे पलिया की ओर से बजरी लाद कर आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिसमें अवधेश और तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। रामऔतार और उनकी पत्नी को लोग पलिया सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने हाईवे पर जाम लगाने के बाद ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर एसडीएम एसपी सिंह, सीओ पलिया मार्तंड प्रकाश सिंह, एसओ राजकुमार यादव और सीओ निघासन रामआसरे सिंह मय दल-बल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों की बात मानते हुए मृतक अवधेश के भाई अरुण कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फिर लाल हो गया स्टेट हाईवे
मझगईं। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे एक बार फिर लाल हो गया। एक महीना चार दिन पहले इसी हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कोठिया एवं बेला निवासी चाचा-भतीजे को रौंद दिया था। इसमें दोनों लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पड़ोसी गांव भगवंतनगर गुलरा के एक मासूम और युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
------
लता की उजड़ गई दुनिया
लता अपने पति अवधेश की मौत की खबर पाकर बेहाल हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल और गोविंद अपने पिता की मौत पर गमगीन हैं। अवधेश के भाई अरुण, रज्जू और अरविंद भी भाई के मौत के आगोश में जाने से गमगीन हैं।
---------
अवधराम ढ़ूंढ रहा है भाई
रामऔतार के दो बेटे हैं जिसमें तेजपाल की तो मौत हो गई। खुद वह पत्नी के साथ अस्पताल में हैं। उसका दूसरा बेटा अवधराम भाई की मौत की खबर से बेहाल है। मां और पिता के पास न होने से वह और भी परेशान है।
---------
गुस्से के साथ छलका दर्द
मझगईं। हादसे के बाद से जाम खुलने तक नौगवां में गहमागहमी का माहौल रहा। हादसा हुआ तो अफरातफरी मच गई। ट्रक में आग लगी तो सब पीछे सरक लिए और पूरा माहौल अचानक गरमा गया। गुस्साए लोगों की आंखों में दर्द छलक उठा।

------
डेढ़ घंटे बाद पहुंचा अग्निशमन दस्ता
अग्निशमन दस्ता महज 20-25 किलोमीटर दूर निघासन से ट्रक में आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचा। तब तक ट्रक जल चुका था। इसके बाद अग्निशमन दस्ते ने सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी कीं।
--------
विधायक ने की आर्थिक मदद
विधायक रोमी साहनी ने हादसे में मरने वालों के घर पहुंचकर घरवालों ढांढस बंधाया। साथ ही पांच-पांच हजार रुपए भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed