{"_id":"5c3c732dbdec2273724c3758","slug":"91547465517-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल में श्रमिक 20 से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल में श्रमिक 20 से करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। शारदा वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया के प्रबंधतंत्र की हठधर्मिता से आहत गोला चीनी मिल संघर्ष समिति के श्रमिक 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
गन्ना मजदूर यूनियन के मंत्री शैलेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि शारदा वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को पलिया चीनी मिल के प्रबंधतंत्र ने कोई सुनवाई नहीं की जिससे कर्मचारी पांच दिनों से धरने पर हैं। बजाज हिंदुस्थान शुगर लि गोला की संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि जल्द ही श्रमिकों की मांगों का निपटारा न हुआ तो गोला में भी 20 जनवरी से श्रमिक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुरेशचंद शर्मा, किशोरीलाल, शशिकांत मिश्र, राजकुमार अवस्थी, रामकुमार सिंह, जहांगीर, पतरू आदि श्रमिक पदाधिकारी मौजूद रहे।