फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही करानी होगी प्री बोर्ड परीक्षा:डीआईओएस

बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही करानी होगी प्री बोर्ड परीक्षा:डीआईओएस

Wed, 31 Oct 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही करानी होगी प्री बोर्ड परीक्षा:डीआईओएस
माध्यमिक शिक्षा परिषद पहली बार बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराने जा रहा है। जिससे बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल होने वाले छात्रों के मन से इसका भय दूर करके उन्हें कोर्स का अच्छी तरह से रिवीजन कराया जा सके। इससे मेधावियों की सूची में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बोर्ड के निर्देशानुसार दिसंबर और जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। बोर्ड परीक्षा में 10 एवं 12 के 90604 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय के शिक्षकों को ही बोर्ड परीक्षा की भांति प्रश्नपत्र बनाकर अपनी सुविधानुसार परीक्षा कार्यक्रम तय करना होगा। यह परीक्षा एक तरह से अभ्यास की प्रक्रिया है। इससे छात्र पेपर कैसे हल करना है, क्या सावधानियां रखनी होंगी, पेपर का मूल्यांकन कैसे होता है। इसके बारे में शिक्षकों को छात्रों को जानकारी देनी होगी, जिससे छात्र बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाकर मेधावियों की सूची में शामिल हो सके।
विज्ञापन


इन नियमों का रखना होगा ध्यान
1. पेपर हल करने से पहले विद्यार्थी सभी प्रश्नों का अच्छी तरह से पढ़ लें।
2. पेपर को खंड के अनुसार ही हल करें, क्रमानुसार ही उत्तर लिखें।
3. उत्तर लिखने से पहले प्रश्न संख्या आवश्यक लिखें।
4. केवल नीले पेन का ही इस्तेमाल करें।
5. किसी सब हेड या बॉक्स को हाईलाइट करना है तो काले पेन व स्केच पेन का इस्तेमाल करें।
6. डायग्राम पेंसिल से ही बनाएं।
7. हर प्रश्न को हल करने के लिए पहले से ही समय निर्धारित कर लें।
8. स्पष्ट लिखें और शब्द सीमा का ध्यान रखें।
9. उत्तर का रिवीजन करने के लिए समय जरूर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed