{"_id":"5b4789c34f1c1b82698b5ae4","slug":"91531414979-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
बेलरायां। कोतवाली तिकुनियां के गांव गोवर्धनपुरवा निवासी 70 वर्षीय बिलासा देवी ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गांव गोवर्धनपुरवा निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह मजदूरी करने खेत में गए थे। घर पर उनकी मां बिलासा देवी अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे मां ने घर के अंदर टीनशेड की बडेर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। जयप्रकाश ने बताया कि वह तीन भाई हैं। दो भाई अलग घर बनाकर रहते हैं, जबकि मां उसके पास ही रहती थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। हल्का दरोगा को मौके पर भेजा गया है।