फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice to pradhan over toilet fund relase issue

शौचालय की दूसरी किश्त न जारी करने पर प्रधान को नोटिस जारी

Thu, 25 Jan 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jan 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Notice to pradhan over toilet fund relase issue
शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के लिए आई धनराशि की दूसरी किश्त न जारी करने को पंचायत राज विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में बांकेगंज ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) ने बाबरपुर पंचायत के ग्राम प्रधान के खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर पदीय कर्तव्यों का निर्वहन न करने के आरोप में संबंधित प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित करने की संस्तुति की है। ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए ओडीएफ योजना के तहत ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाबरपुर में शौचालय निर्माण के लिए 209 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इनको पहली किश्त चेक के जरिए खातों में जारी की जा चुकी है। जब 184 लाभार्थियों को दूसरा भुगतान देने की बारी आई तो प्रधान ने चेक पर साइन करने से यह कहते हुए मना कर दिया किया यह लोग अपात्र हैं। यहां खास बात यह है कि पहली किश्त प्रधान के हस्ताक्षर से ही जारी हुई है। जब मामले से ग्राम विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद राणा को अवगत कराया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को वास्तु स्थिति से अवगत कराया। इस बावत डीपीआरओ चन्द्रिका प्रसाद ने बारपुर के प्रधान को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार शौचालय निर्माण कराने वाले लाभार्थियों को भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पदीय कार्यों का निर्वहन न करने के आरोप में उप्र पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत बाबरपुर के प्रधान गांव के विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। शौचालय निर्माण के लिए ग्राम निधि खाते में धनराशि पहुंचने के बाद चयनित लाभार्थियों को अपात्र बताकर उन्हें दूसरी किश्त की चेक जारी नहीं कर रहे हैं, जबकि शौचालय निर्माण कराने वाले 209 लाभार्थियों का चयन प्रधान ने ही किया था। विकास कार्यों में रुचि न लेने और पदीय कार्यों का निर्वहन न करने के आरोप में प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

- चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed